मेरे बांके बिहारी लाल


मेरे बांके बिहारी लाल



तुम इतना न करो श्रृंगार,
नज़र लग जाएगी,
नज़र लग जाएगी।

तोरी सूरतिया पे मन मोरा अटका,
प्यारा लगे तोरा पीला पटका।
तोरी टेढ़ी मेढ़ी चाल,
तुम इतना न करो श्रृंगार,
नज़र लग जाएगी।

तोरी मुरलिया पे मन मोरा अटका,
प्यारा लगे तोरा नीला पटका।
तोरे घुंघर वाले बाल,
तुम इतना न करो श्रृंगार,
नज़र लग जाएगी।

तोरी कमरिया पे मन मोरा अटका,
प्यारा लगे तोरा काला पटका।
तोरे गले वैजयन्ती माला,
तुम इतना न करो श्रृंगार,
नज़र लग जाएगी।

टिप्पणियाँ