पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे



पकड़ लो हाथ बनवारी
नहीं तो डूब जाएंगे
हमारा कुछ न बिगड़ेगा
तुम्हारी लाज जाएगी

पकड़ लो हाथ बनवारी
नहीं तो डूब जाएंगे
हमारा कुछ न बिगड़ेगा
तुम्हारी लाज जाएगी

धरी है पाप की गठरी
हमारे सिर पे ये भारी
धरी है पाप की गठरी
हमारे सिर पे ये भारी

वजन पापों का है भारी
इसे कैसे उठाएंगे

पकड़ लो हाथ बनवारी
नहीं तो डूब जाएंगे
हमारा कुछ न बिगड़ेगा
तुम्हारी लाज जाएगी

फंसी है भंवर में नैया
प्रभु अब डूब जाएगी
फंसी है भंवर में नैया
प्रभु अब डूब जाएगी

खिवैया आप बन जाओ
तो बेड़ा पार हो जाए

पकड़ लो हाथ बनवारी
नहीं तो डूब जाएंगे
हमारा कुछ न बिगड़ेगा
तुम्हारी लाज जाएगी

तुम्हारे ही भरोसे पर
ज़माना छोड़ बैठे है
तुम्हारे ही भरोसे पर
ज़माना छोड़ बैठे है

ज़माने की तरफ देखो
इसे कैसे निभाएंगे

पकड़ लो हाथ बनवारी
नहीं तो डूब जाएंगे
हमारा कुछ न बिगड़ेगा
तुम्हारी लाज जाएगी

हो दर्द-ए-दिल की कहे किससे
सहारा न कोई देगा

हाँ दर्द-ए-दिल की कहे किससे
सहारा न कोई देगा

सुनोगे आप ही मोहन
और किसको सुनाएंगे

पकड़ लो हाथ बनवारी
नहीं तो डूब जाएंगे
हमारा कुछ न बिगड़ेगा
तुम्हारी लाज जाएगी
तुम्हारी लाज जाएगी
तुम्हारी लाज जाएगी

टिप्पणियाँ